Cyclone Tauktae: गुजरात के 8 जिलों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया Alert

गांधी नगर, 16 मईचक्रवाती तूफान Tauktae अब शक्तिशाली हो गया है, जिस कारण गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और गुजरात में भारी बारिश का Red Alert जारी किया गया है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान गुजरात के साबरकांठा, अरावली, नर्मदा, तापी, सूरत, भरूच, डांग और दाहोद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से तेज बारिश के आसार दिख रहे हैं, जिसके लिए उसने यहां चेतावनी जारी की है।

17 मई की शाम को गुजरात पहुंचेगा Tauktae

17 मई की शाम को गुजरात पहुंचेगा Tauktae

आईएमडी के मुताबिक बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे हो सकती है और तेज आवाज के साथ बिजली भी गरज सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक Tauktae तूफान के 17 मई की शाम को गुजरात तट पर पहुंचने की उम्मीद है। राज्य में सुरक्षा के पूरे इंतजाम है। राज्य में NDRF की 24 टीमें तैनात की गई हैं और सीएम रूपाणी ने इस बारे में एक बैठक भी की है।

 तूफान ने शक्तिशाली रूप धारण कर लिया

तूफान ने शक्तिशाली रूप धारण कर लिया

गौरतलब है कि अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान Tauktae रविवार को गोवा के तट से टकरा गया है, जिसके बाद से गोवा में भारी बारिश हो रही है। तूफान ने शक्तिशाली रूप धारण कर लिया है। साइक्लोन के कारण कई जगहों पर से बिजली गुल हो गई है तो कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं।

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है बारिश

आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों में इस तूफान का असर देश के दूसरे राज्यों में भी पड़ेगा। दिल्ली,-एनसीआर में एमपी, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं पहाड़ों पर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में और हिमाचल में Alert जारी किया है।

Recommended Video

    Cyclone Tauktae: जानिए कैसे रखे जाते हैं चक्रवातों के नाम ? | वनइंडिया हिंदी
    म्यांमार ने रखा है तूफान का नाम

    म्यांमार ने रखा है तूफान का नाम

    आपको बता दें कि Tauktae साल 2021 का पहला चक्रवाती तूफान है, जिसका नाम म्यांमार ने रखा है। मौसम विभाग ने कहा है कि Tauktae के कारण समुद्र में गहरी लहरें उठ सकती है और तेज हवाएं चल सकती है, जिसकी गति 50-60 किमी प्रति घंटा हो सकती है। इसलिए मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है और उन्हें समुद्र में जाने से रोका गया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+