गुजरात में 14829 हुए कोरोना के केस, 24 घंटे के भीतर पहली बार 503 मरीज डिस्चार्ज, सभी जिलों का जानें हाल
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजार तक पहुंचने वाला है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 361 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 14829 हो गए। यहां अकेले अहमदाबाद में आज 251 नए मरीज मिले। जबकि, कुल मामलों की संख्या 10841 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, राज्य में पहली बार 503 कोरोना मरीज एक दिन में डिस्चार्ज हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 900 पार चला गया है। कोरोना से राज्य में अब तक 915 लोगों की जान जा चुकी है। विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि के मुताबिक, राज्यभर में 6 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

किस जिले में कितने नए मरीज मिले?
बीते रोज सामने आए 361 नए मामलों में से सूरत-36, वडोदरा-31, साबरकांठा-8, गांधीनगर-7, जामनगर-5, बनासकांठा-3, महीसागर-3, वलसाड-3, भावनगर-2, अरवल्ली-2, कच्छ-2, नवसारी-2, जूनागढ-1, महेसाणा-1, पंचमहाल-1, अमरेली-1, पाटण-1 एवं राजकोट-1 शामिल हैं। इतना ही नहीं, 24 घंटे में 27 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई। जिनमें से अहमदाबाद-23, पंचमहल-1, पाटण-1, सूरत-1 एवं खेडा में भी 1 मामला दर्ज किया गया।

किस जिले में कुल कितने मामले और मौतें
अहमदाबाद-10841 (745 मौत)
वडोदरा-885 (35 मौत)
सूरत-1387 (63 मौत)
राजकोट-94 (2 मौत)

किस जिले में कुल कितने मामले और मौतें
भावनगर-119 (8 मौत)
आणंद-93 (10 मौत)
भरूच-37 (3 मौत)
गांधीनगर-232 (13 मौत)

किस जिले में कुल कितने मामले और मौतें
पाटण-73 (5 मौत)
पंचमहाल-78 (7 मौत)
बनासकांठा-102 (4 मौत)
नर्मदा-18

किस जिले में कुल कितने मामले और मौतें
छोटा उदेपुर-22
कच्छ-66 (1 मौत)
महेसाणा-103 (4 मौत)
बोटाद-57 (1 मौत)

किस जिले में कुल कितने मामले और मौतें
पोरबंदर-7
दाहोद-36
गीर सोमनाथ-44
खेड़ा-63 (4 मौत)
जामनगर-52 (2 मौत)

किस जिले में कुल कितने मामले और मौतें
मोरबी-3
साबरकांठा-97 (3 मौत)
अरवल्ली-101 (3 मौत)
महीसागर-91 (1 मौत)

किस जिले में कुल कितने मामले और मौतें
तापी-6
वलसाड-23 (1 मौत)
नवसारी-18
डांग-2

किस जिले में कुल कितने मामले और मौतें
सुरेंद्रनगर-25
देवभूमि द्वारका-12
जूनागढ़-27
अमरेली-7












Click it and Unblock the Notifications