गुजरात में कोरोना सं‍क्रमितों का आंकड़ा 32 हजार पार, 1 दिन में सामने आ रहे 600 से ज्यादा नए मरीज

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 32 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 626 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 32,023 हो गए। जिनमें से 20 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए हैं। अब तक राज्य में 1,828 संक्रमितों की जान जा चुकी है। एक्टिव केसेस की संख्या 6947 है। हालांकि, ठीक हुए लोगों की तादाद भी आए रोज बढ़ रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 23248 लोग कोरोना को मात दे चुके हैंं। विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि सोमवार को 19 मरीजों की मौत हुई। एक ही दिन में (यानी सोमवार को) 440 मरीजों को कोरोना मुक्त भी घोषित किया गया।

वायरस से डॉक्टर की भी मौत हुई

वायरस से डॉक्टर की भी मौत हुई

विगत 24 घंटों के दरम्यान कोरोना से राज्य में जो मौतें दर्ज हुईं, उनमें एक डॉक्टर भी शामिल है। यहां वापी के हरिया पार्क निवासी एक डॉक्टर को चार दिन पहले कोरोना होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल की ओर से बताया गया है कि, उक्त डॉक्टर को डायाबिटीज और ब्लड प्रेशर भी था। उसकी बाइपास सर्जरी भी हो चुकी थी। वहीं, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की एक रिपोर्ट बताती है कि, राज्य में अब तक 500 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना की चपेट में आए, जिनमें से ज्यादातर ठीक ही हो गए। मौत उन लोगों की ज्यादा हुई, जिन्हें पहले से ही कोई और रोग व तकलीफ भी थी।

अकेले अहमदाबाद में 20 हजार से ज्यादा केस

अकेले अहमदाबाद में 20 हजार से ज्यादा केस

गुजरात में वायरस के संक्रमण से मौतें होने के सबसे ज्यादा मामले अहमदाबाद जिले में दर्ज हुए हैं। सबसे बड़े इस शहर में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1433 पहुंच गया है। जबकि, यहां संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बीते रोज कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 222 बढ़कर अहमदाबाद में 20 हजार 716 पहुंच गई। वहीं, दूसरे नंबर पर चल रहे सूरत में भी संक्रमितों की संख्‍या 4630 हो गई। मृतकों का आंकड़ा 160 पहुंच गया। बीते रोज सूरत मनपा में 185 नए मरीज​ मिले।

24 घंटों के दौरान किस जिले में कितनी मौतें?

24 घंटों के दौरान किस जिले में कितनी मौतें?

बीते 24 घंटे में राज्य में 19 कोरोना मरीजों की जान गई, जिनमें से सबसे अधिक 9 की मौत अहमदाबाद मनपा में हुई। जबकि, 2 की मौत सूरत मनपा में, 2 की सूरत जिले में, सुरेन्द्रनगर में 2, बनासकांठा, राजकोट, खेड़ा एवं अमरेली में 1-1 मरीज की मौत हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+