कोरोना वायरस के गुजरात में 8 पॉजिटिव केस, टेस्ट के लिए यहां अब तक 189 सैंपल लिए गए
गांधीनगर. कोरोना वायरस के संक्रमण के ग्रसित लोगों की संख्या गुजरात में 8 हो गई है। पहले एक ही दिन में यहां 5 पॉजिटिव केस मिले थे। उसके बाद शुक्रवार को इस तरह के मामलों की कुल संख्या सात हो गई। शनिवार सुबह तक 8 मरीजों की पुष्टि हुई। राज्य में शुक्रवार शाम को, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जो शख्स लंदन से मुंबई पहुंचा और फिर अहमदाबाद में अपने घर गया, वो कोरोना से संक्रमित था। उसकी उम्र 27 साल है। गुरुवार को उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बीजे मेडिकल कॉलेज में भेजे गए उसके रक्त के नमूने ने शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव दी।

दूसरा ताजा मामला गुजरात में एक 69 वर्षीय महिला का है, जो श्रीलंका की फ्लाइट से अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरी और 14 मार्च को वडोदरा गई। उसे वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीजे मेडिकल कॉलेज ने उसके सैंपल भी कोरोना पॉजिटिव पाए। उसके संपर्क में आने वाले बारह व्यक्तियों को अधिकारियों द्वारा छोड़ दिया गया है। अहमदाबाद में एक एनजीओ के कर्मचारी खुद मास्क बना रहे हैं। वे इन मास्क को मुफ्त ही बंटवा भी रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बयान के अनुसार, अब तक, गुजरात में परीक्षण के लिए 189 नमूने लिए गए हैं, जिनमें से सात का टेस्ट पॉजिटिव मिला है, जबकि 34 की रिपोर्ट का इंतजार है। वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। यहां कई शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन रही है। ऐसे में गुजरात राज्य परिवहन निगम के बारडोली और सोनगढ़ एसटी डिपो से महाराष्ट्र की ओर जाने वाली बस सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है। बारडोली और सोनगढ़ की एसटी डिपो में महाराष्ट्र की ओर कुल छह बसों का रूट रद्द कर दिया गया है और दो बसों के रूट को गुजरात सरहद तक ही सीमित कर दिया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications