Coldplay Concert: गणतंत्र दिवस पर Coldplay ने 'वन्दे मातरम्'-'मां तुझे सलाम' पर किया परफॉर्म, झूम उठे दर्शक
Coldplay Ahmedabad Concert: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 26 जनवरी को इंटरनेशनल रॉक बैंड Coldplay का कॉन्सर्ट हुआ। Coldplay के मुख्य गायक क्रिस मार्टिन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अहमदाबाद में आयोजित अपने कंसर्ट के दौरान भारत के प्रति अपने प्यार और सम्मान का खास अंदाज में इजहार किया।
क्रिस ने स्टेज पर 'वंदे मातरम्' और 'मां तुझे सलाम' की प्रस्तुति देकर वहां मौजूद दर्शकों को भावुक कर दिया। उनके इस कदम ने भारतीय प्रशंसकों के दिलों को छू लिया।

क्रिस मार्टिन ने किया 'वंदे मातरम्' प्रस्तुत
रविवार को Coldplay ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार परफॉर्मेंस दी। पूरे शो के दौरान दर्शक जोश और उत्साह से भरे हुए थे। शो के बीच में क्रिस मार्टिन ने अचानक माहौल को शांत करते हुए पियानो पर बैठकर 'वंदे मातरम्' की धुन बजानी शुरू की।
ये भी पढ़ें: Coldplay में गूंजा जसप्रीत बुमराह का नाम! क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट के बीच तेज गेंदबाज को लेकर ऐसा क्या कहा?
जैसे ही उन्होंने गाना शुरू किया, दर्शकों की भावनाएं उमड़ पड़ीं। इसके बाद उन्होंने एआर रहमान के प्रसिद्ध गीत 'मां तुझे सलाम' की प्रस्तुति दी। उनके इस प्रदर्शन ने वहां मौजूद हजारों लोगों को झकझोर दिया। पूरा स्टेडियम तालियों और जयकारों से गूंज उठा। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद क्रिस ने कहा, "मदर इंडिया को सलाम।"
इसके बाद, क्रिस ने अपनी गिटार वापस उठाई और Coldplay के कुछ लोकप्रिय गाने प्रस्तुत किए, जिससे दर्शक झूम उठे।
अहमदाबाद में Coldplay का ऐतिहासिक कंसर्ट
Coldplay का यह कंसर्ट 25 और 26 जनवरी को अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया। यह उनके "म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स" इंडिया टूर का हिस्सा था, जिसकी शुरुआत 18 जनवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुई थी। मुंबई में उन्होंने 18, 19 और 21 जनवरी को शानदार परफॉर्मेंस दी थी।
अहमदाबाद में आयोजित कंसर्ट में क्रिस मार्टिन ने भारतीय संस्कृति और मशहूर हस्तियों के प्रति अपने सम्मान का इजहार किया। उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान भारत पर हुए अन्यायों के लिए माफी भी मांगी।
क्रिस मार्टिन ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की पांचवीं वर्षगांठ में भी हिस्सा लिया और वहां अपने खास अंदाज से सभी को खुश किया।
गणतंत्र दिवस पर लाइव स्ट्रीमिंग
26 जनवरी को इस भव्य इवेंट को Disney+ Hotstar पर लाइव स्ट्रीम किया गया। हजारों प्रशंसकों ने इस कंसर्ट का आनंद शाम 7:45 बजे से लाइव लिया।
Coldplay का भारतीय दर्शकों के लिए खास जुड़ाव
Coldplay ने न सिर्फ अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि भारतीय दर्शकों के साथ एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव भी दिखाया। क्रिस मार्टिन का 'वंदे मातरम्' और 'मां तुझे सलाम' गाना इस बात का प्रतीक था कि वे भारतीय संस्कृति का कितना सम्मान करते हैं।
Coldplay के इस खास ट्रिब्यूट ने न केवल वहां मौजूद दर्शकों बल्कि पूरे देश के संगीत प्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। यह कंसर्ट भारतीय संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार पल बन गया।
ये भी पढ़ें: Coldplay Concert: अहमदाबाद में एक रात के लिए ₹50 हजार खर्च? कोल्डप्ले कॉन्सर्ट ने बढ़ाए होटलों के भाव!












Click it and Unblock the Notifications