गुजरात में BSF जवान की पीट- पीटकर हत्या, बेटी के अश्लील Video का किया था विरोध
गुजरात में अपनी बेटी के अश्लील वीडियो वायरल करने के विरोध पर बीएसएफ जवान की हत्या कर दी गई। सिपाही की बेटी और इंटरनेट पर विडियो पोस्ट करने वाला लड़का दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे।

Gujarat: बेटी का अश्लील वीडियो वायरल होने पर विरोध कर रहे बीएसएफ सिपाही की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। गुजरात के नडियाद में इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों की ओर दी गई जानकारी में कहा गया है कि बीएसफ जवान की बेटी और नडियाद के एक किशोर एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
मामला गुजरात के नडियाद का है। जहां एक 15 वर्षीय लड़के ने एक बीएसफ जवान की बेटी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। जिसको लेकर बीएसएफ सिपाही अपने परिवार के साथ शनिवार को ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने वाले 15 वर्षीय लड़के के घर पहुंचा। इस दौरान तीखी नोंकझोंक के बीच लड़के के परिवार वालों ने सिपाही के ऊपर हमला कर दिया। इस दौरान जवान के साथ जमकर मारपीट गई। बुरी तरह चोटें आने के कारण मौके पर ही बीएसएफ सिपाही की मौत हो गई।
कथित रुप से ये सामने आया कि बीएसएफ जवान की बेटी और एक 15 वर्षीय लड़के के बीच प्रेम संबंध थे। बाद में लड़के ने लड़का अश्लील वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। जिसको लेकर बीएसएफ जवान का पूरा परिवार नाराज था। बताया जा रहा है कि लड़के के घर के 7 लोगों ने मिलकर लाठी और धारदार हथियारों से बीएसएफ जवान पर हमला किया था। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जवान बीएसएफ 56 मेहसाना में तैनात था।
स्थानीय थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक बीएसएफ सिपाही परिवार के साथ सिपाही लड़के घर शनिवार को बात करने गया था। इस दौरान मारपीट हो गई। जवान के साथ उसकी पत्नी, दो बेटा, भांजा और किशोरी भी थी।












Click it and Unblock the Notifications