बिलकिस बानो के बलात्कारियों को "संस्कारी ब्राह्मण" कहने वाले विधायक को BJP ने गोधरा से दिया टिकट
Gujarat latest news in hindi: बिलकिस बानो के बलात्कारियों को "संस्कारी ब्राह्मण" कहने वाले एक विधायक को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव लड़ने का टिकट दे दिया। गुजरात की गोधरा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने गुजरात के पूर्व मंत्री चंद्रसिंह राउलजी को उतारा है। चंद्रसिंह बीजेपी के वही नेता हैं, जो बिलकिस बानो के बलात्कारियों के रिहा होने पर उनका बचाव करते नजर आ रहे थे।
Recommended Video

बलात्कारियों को चंद्रसिंह ने "संस्कारी ब्राह्मण" के रूप में वर्णित किया था, और कहा था कि, उनकी प्रवत्ति वैसी नहीं थी जैसा बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर राउलजी को एक वीडियो में एक रिपोर्टर से कहते हुए सुना गया, "वे (दोषी जो रिहा हुए हैं) ब्राह्मण थे और ब्राह्मणों को अच्छे संस्कारों के लिए जाना जाता है। हो सकता है कि यह किसी की गलत मंशा हो और उन्हें दंडित करना हो।"
राउलजी ने यह भी कहा कि उन लोगों का जेल में अच्छा आचरण था।
बलात्कारियों के बारे में राउलजी की ये टिप्पणियां अब सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गई हैं, क्योंकि वह अगले महीने होने वाले गुजरात चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में है। बता दें कि, गुजरात के पूर्व मंत्री चंद्रसिंह राउलजी गोधरा से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वह निर्वाचन क्षेत्र से छह बार विधायक रहे हैं।
चंद्रसिंह राउलजी पिछले गुजरात चुनाव से पहले अगस्त 2017 में कांग्रेस से भाजपा में आए। उन्होंने 2007 और 2012 में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। भाजपा में जाने के बाद, उन्होंने कांग्रेस को हराया, लेकिन बमुश्किल 258 मतों के अंतर से।
एक दफा राउलजी गुजरात सरकार की उस समिति का हिस्सा थे, जिसने सर्वसम्मति से 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ बलात्कार करने और उसकी तीन साल की बेटी सहित उसके परिवार के नौ सदस्यों की हत्या करने के दोषी 11 लोगों को रिहा करने का फैसला किया था। उन्होंने बेहद विवादास्पद टिप्पणी के साथ फैसले का बचाव किया था।

गौरतलब है कि, बलात्कारियों को 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस पर रिहा कर दिया गया था और एक दक्षिणपंथी समूह द्वारा उनका फूल और मिठाई के साथ स्वागत किया गया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications