नवरात्रि कल से: सभी मंदिर बंद रहेंगे, गुजरात सरकार का हुकुम- लोग अपने घरों में करें पूजा पाठ

सूरत, अप्रैल 12। नवरात्रि कल से प्रारंभ हो रहे हैं। गुजरात सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड गाइडलाइंस का पालन करने की हिदायत दी है। संक्रमण न फैल पाए, इसलिए भीड़भरे आयोजनों को मंजूरी नहीं दी गई है। सभी मंदिर भी बंद रहेंगे। पर्व के दरम्यान श्रद्धालु अपने घर में पूजा-पाठ कर सकेंगे। यह पिछले साल जैसी ही स्थिति होगी, तब भी लोग लाॅकडाउन के दौरान मंदिरों में दर्शन नहीं कर पाए थे।

chaitra navratri 2021 start on 13 Apr, Surat all temples closed due to Corona epidemic

प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि, महामारी से बचाव के लिए सरकार ने सख्ती की है। उन्होंने माना कि, शहर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी वजह से पार्ले पॉइंट में अंबिका निकेतन और वराछा में उमियाधाम समेत माताजी के सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया है। वैसे बता दिया जाए कि, पिछले साल भी चैत्र नवरात्रि में लॉकडाउन लगा था।

सूरत में कोरोना के 5,792 मरीज
फिलहाल अकेले सूरत की बात करें तो सूरत में कोरोना के 5,792 सक्रिय मरीज हैं। अहमदाबाद में इनकी संख्या 6,081 है। वहीं, वडोदरा में 3,637 हैं।

chaitra navratri 2021 start on 13 Apr, Surat all temples closed due to Corona epidemic

कोरोना के कुल मामले जिलों में
82,899 अहमदाबाद
74,942 सूरत
38,777 वडोदरा
31,102 राजकोट
13,138 जामनगर
10,383 गांधीनगर
8,339 मेहसाना
7,792 भावनगर
6,278 जूनागढ़
5,500 पाटणं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+