गुजरात की चावल कंपनी के 114 करोड़ के बैंक फ्रॉड में CBI की कार्रवाई, छह ठिकानों पर रेड
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: गुजरात के नाडियाद की एक चावल कंपनी के बैंकों से 114 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कार्रवाई की है। सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आज कंपनी और इसके मालिकों के ठिकानों पर छापेमारी की है। अहमदाबाद, नडियाद और बावला सहित छह स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें कई अहम दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है।

श्री जलाराम राइस इंडस्ट्रीज और इसके निदेशकों जयेश गनात्रा और बिपिन गनात्रा पर बैंकों से फ्रॉड करने का आरोप है। ये दोनों सीबीआई की एफआईआर में नामजद हैं। कंपनी और निदेशकों के अलावा कई अज्ञात लोग भी इसमें आरोपी हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा से की शिकायत पर सीबीआई से जांच कर रही है।
चावल कंपनी और डायरेक्टरों पर साल 2010 से 2015 के बीच तीन बैकों- बैंक ऑफ बड़ौदा, ई-कॉर्पोरेशन बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कंसोर्टियम से 114.06 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े का आरोप है। जिसकी सीबीआई जांच कर रही है।
कंपनी और निदेशकों पर आरोप है कि इनको कंसोर्टियम ऑफ बैंकिंग के तहत विभिन्न क्रेडिट सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी ने बैंकों को कर्ज सुविधाओं को मंजूरी के लिएगलत रिकॉर्ड दिखाए। कर्ज लेने के बाद कंपनी ने इस रकम का गबन कर लिया। जिससे बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉरपोरेशन बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 114.06 करोड़ का नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications