द्वारका: नीलगाय से टकराई कार, शादी में जा रहे एक परिवार की 2 महिलाओं की मौत

Gujarat News, द्वारका। गुजरात में देवभूमि द्वारका के एक इलाके में कार के नीलगाय से टकराने पर हादसा हो गया। कार में सवार एक परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। यह परिवार एक शादी फंक्शन में शामिल होने जा रहा था। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आईं।

car accident in dwarka due to Nilgai, Two women deaths

स्टेयरिंग कवर नहीं कर पाया था ड्राइवर
जानकारी के अुनसार, हादसा र​विवार दोपहर के वक्त कार (नं GJ-03/EC/1734) लालपुर स्टेशन के पास से गुजर रही थी। तभी अचानक एक नीलगाय सामने आने की वजह से चालक ने स्टेयरिंग से कंट्रोल खो दिया। इससे कार पलट गई। इस कार में बाटीशा गांव की 42 वर्षीय धीबाईबेन केशुभा रायभा माणेक और 22 वर्षीय राधुबेन घांघाभा खेंगारभा जाम नाम की दोनों महिलाएं मोजप गाँव में होने वाली शादी में जा रही थीं। दोनों की इस हादसे में मौत हो गई।

car accident in dwarka due to Nilgai, Two women deaths

हादसे के बाद कार के ड्राइवर को साधारण चोट लगने के बाद अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने दोनों महिलाओं की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, आगे की जांच शुरु की गई है। दूसरी तरफ परिवार की दो महिलाओं की अचानक हुई मौत से गांव में सन्नाटा फैल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+