गुजरात: गांधी प्रतिमा टूटने पर सूरत के उद्योगपति ढोलकिया को समन, कहा- थाने में हाजिर हों
अमरेली. गुजरात में अमरेली की लाठी तहसील के दुधाणा गांव में हरिकृष्ण सरोवर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने के मामले में एक उद्योगपति का नाम आया है। पुलिस ने इस मामले में सूरत के उद्योगपति सवजी भाई ढोलकिया को समन भेजा है। कहा गया कि ढोलकिया शीघ्र ही थाने में हाजिर हों।

उल्लेखनीय है कि, गांधीजी की प्रतिमा टूटने की घटना 2 जनवरी की है, हालांकि उसका खुलासा 4 जनवरी को हुआ। एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि, प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने नहीं, बल्कि ट्रैक्टर ने तोड़ा था। वह ट्रैक्टर ढोलकिया फाउंडेशन के लोगों का था, ये बात सामने आई। जिसके बाद ढोलकिया फाउंडेशन के लोगों की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर देखी गई। जिससे शक की सुई उद्योगपति सवजी भाई ढोलकिया की तरफ घूमी। इस आधार पर उन्हें थाने में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।

देशभर में हुई प्रतिमा तोड़े जाने की चर्चा
गांधी प्रतिमा तोड़े जाने की खबर आग की तरह देशभर में फैल गई थी, सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा की जाने लगी। जिसमें कांग्रेस एवं वामपंथियों ने सत्ताधारी भाजपा समर्थित गुटों का हाथ होने की बातें कही थीं। मगर, अब इस मामले में आरोपी सूरत के उद्योगपति सवजी भाई ढोलकिया से पूछताछ होगी।












Click it and Unblock the Notifications