गुजरात: फैक्ट्री में बॉयलर ब्‍लास्‍ट, 2 मौतें, 10 जने घायल, 3 KM तक हड़कंप, ट्रैफिक रोकना पड़ा

वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर के मकरपुरा जीआईडीसी इलाके में एक रासायनिक कारखाने में आग लग गई। यह आग बॉयलर फटने से लगी। बॉयलर ब्‍लास्‍ट में वहां मौजूद 2 लोगों की जान चली गई। वहीं, कम से कम 10 जने घायल हुए हैं। मांजलपुर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्‍पेक्‍टर एस जे बलूच ने बताया कि, ब्‍लास्‍ट कुछ ही देर पहले हुआ और यह इतना तेज था कि उसे 3 किमी दूर तक महसूस किया गया। उससे कई बिल्डिंगों में कांच की खिड़कियां भी चकनाचूर हो गईं।

boiler blast at a chemical factory in Makarpura GIDC area of Vadodara, two people lost lives

घटना के बाद दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एस जे बलूच ने कहा, "घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, जिस बॉयलर में विस्फोट हुआ..उसे जांचा जा रहा है।' बताया जा रहा है कि, इस कारखाने का स्वामित्व कैंटन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड के पास है। पुलिस का कहना है कि, धमाका सुबह करीब 10 बजे हुआ, जिसकी आवाज 3 किमी दूर तक सुनाई दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि, इस घटना की वजह से वडसर रेलवे ओवरब्रिज पर भी कुछ देर के लिए यातायात रोक दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि, दमकल और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर हैं। बहरहाल, मांजलपुर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी भी जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। एक पुलिसकर्मी ने कहा कि, वडोदरा की फैक्‍ट्री में केमिकल बॉयलर ब्‍लास्‍ट में कई लोग जो घायल हो गए..उनका उपचार कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+