Electon 2024: भाजपा ने गुजरात और महाराष्ट् सीटों पर उम्मीदवारों की सूची की जारी, कई बड़े चेहरों को मिला टिकट

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुजरात में सभी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। रविवार, 24 मार्च की शाम को बची हुई 6 सीटों पर भी भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया।

मेसाणा से हरिभाई पटेल, साबरकांठा से शोभनाबेन महेंद्रसिह बरैया, सुरेंद्रनगर से चंदूभाई छगनभाई शिहोरा, जूनागढ़ से राजेशभाई चुडासमा, अमरेली से भरतभाई मनुभाई सुतारिया, और वडोदरा से हेमंग योगेशचंद्र जोशी को टिकट दिया गया है।

BJP released the list of candidates on all the seats of Gujarat these leaders got on 6 seats

राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इस बार भाजपा ने गुजरात में विशेष रणनीति के तहत उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जारी सूची में जो प्रत्याशी सामने आए हैं। वे सभी मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में भी सूची जारी

बीजेपी ने महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को तीन उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भंडारा-गोंदिया से सुनील बाबूराव मेंढे, गढ़चिरौली-चिमूर से अशोक महादेव राव नेते, सोलापुर से राम सातपुते को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। राम सातपुते वर्तमान में विधायक हैं।

सोलापुर से कांग्रेस के प्रतिष्ठित नेता प्रणिती शिंदे के खिलाफ बीजेपी ने राम सातपुते को मैदान में उतारा है। इससे महत्वपूर्ण चुनावी जंग की तैयारियाँ तेज हो गई हैं।

बीजेपी ने दो युवा चेहरों को उम्मीदवार बनाया है जो आमने-सामने होंगे। प्रणिती शिंदे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं और इस समय सोलापुर से विधायक हैं।

बीजेपी ने अन्य दो सीटों पर भी अपने मौजूदा उम्मीदवारों का समर्थन किया है। इससे पहले बीजेपी ने महाराष्ट्र की 20 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इसमें मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और नॉर्थ ईस्ट मुंबई से मिहिर कोटेचा के नाम शामिल थे। बीजेपी ने कुल 23 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

बीजेपी की पांचवीं उम्मीदवारों की सूची जारी, कंगना रनौत को मंडी से टिकट

बता दे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवीं उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को मंडी से टिकट दिया गया है। वहीं, यूपी के सुल्तानपुर से मेनका गांधी भी दावेदारी करेंगी।

इस लिस्ट में वरूण गांधी का नाम नहीं है, जो कई क्षेत्रों में प्रतिष्ठित राजनेता हैं। इसके अलावा, यूपी की बाकी बची सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पहले ही बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इसके साथ ही, अन्य राज्यों में भी पार्टी ने उम्मीदवारों का चयन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+