BJP विधायक मधु श्रीवास्तव ने पत्रकारों से की बदसुलूकी, गाली देकर कहा- मारूंगा चांटे, VIDEO

वडोदरा. शहर के वाघोड़िया क्षेत्र के विधायक मधु श्रीवास्तव ने मीडियाकर्मियों से बदसुलूकी की। कई लोगों को पकड़कर झकझोरा। उसके बाद गांधीनगर में बैठे अधिकारियों को भी चांटे मारने की बातें कहीं। मीडियाकर्मियों पर दबंगई दिखाते उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मधु ने हाथापाई की। उन्होंने कैमरा छीनने का प्रयास भी किया।

BJP MLA Madhubhai shrivastav misbehave with journalists, video goes to viral

संवाददाता के मुताबिक, किसी सवाल पूछे जाने पर मधु इतने गुस्सा हो गए कि आपा खो बैठे। वे पत्रकारों से हाथापाई कर उनका कैमरा छीनने लगे। अपनी गलती मानने के बजाए गालियां देने लगे। घबराकर मीडियाकर्मियों को वहां से चले जाना पड़ा। मीडियाकर्मियों ने मधु की शिकायत भाजपा आलाकमान से कर दी। अब इस मामले को बीजेपी गंभीरता से लिया है।

बीजेपी प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा कि उचित कदम उठाएंगे। विधायक द्वारा ऐसा करना सही नहीं है। पंड्या ने मधु श्रीवास्तव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, प्रजा के प्रतिनिधि को ऐसा स्वभाव नहीं दिखाना चाहिए। बता दें कि, मधु 6 बार विधायक रह चुके हैं। लेकिन वे जिस तरह दबंगई दिखाते रहे हैं, उससे आलोचना होती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+