गुजरात: BJP प्रदेशाध्यक्ष ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई, हजारों लोगों की रैली करते हुए अंबाजी पहुंचे
बनासकांठा। गुजरात में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल इस समय आगामी उपचुनावों को लेकर कमर कस रहे हैं। ऐसे में अपने अभियान के तहत वह धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहे हैं। सोमनाथ में महादेव के दर्शन करने के उपरांत आज वह सुप्रसिद्ध यात्राधाम अंबाजी मंदिर पहुंचे।

पाटिल के साथ इस दौरान हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा। उनकी रैली में काफी लोग बिना मास्क के थे और सोशल डिस्टेंसिंग भी फॉलो नहीं कर रहे थे। इस तरह ये दूसरी बार हुआ, जब सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। चिंता की बात यह है कि, गुजरात जुलाई महीने तक देश में कोरोना से सबसे प्रभावित हुए राज्यों में से एक था। बड़ी मुश्किल से महामारी यहां कुछ नियंत्रण में आई थी। जिसके बदौलत गुजरात संक्रमण के मामलों में सुधार करते हुए तीसरे-चौथे से 12वें नंबर पर हो गया था। किंतु अब जिस तरह भाजपा नेताओं की रैली हो रही हैं, उससे लगता है कि, सियासत ही प्राथमिकता में है और लोगों को मरने-तड़पने का डर नहीं रह गया।

बता दें कि, अंबाजी का मंदिर बनासकांठा जिले के पालनपुर में स्थित है। भाजपा गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष इससे करीब 15 दिन पहले सौराष्ट्र में सोमनाथ गए थे, वहां भी लोगों का हुजूम उमड़ा था। वेरावल में सोमनाथ रैली करने के बाद भी विवाद हुआ था। उसी रैली में सूरत के बीजेपी विधायक हर्ष संघवी हुए कोरोना पॉजीटिव हो गए थे, जो मुश्किल से ठीक हुए। तब कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाए थे। किंतु सत्ताधारी दल ने राजनीति को प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर नियमों को ताक पर रखवा दिया।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications