गुजरात: भूपेंद्र पटेल ने ली सीएम पद की शपथ, अमित शाह ने दी बधाई
गांधीनगर, 13 सितंबर: अहमदाबाद की घाटलोदिया विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। राजभवन में दोपहर करीब 2 बजे गुजरात के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुजरात पहुंचे। पढ़िए, गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव अपडेट।

LIVE Feed
राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नवनियुक्त नेता श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने अपने नेतृत्व में नई सरकार गठित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्ताव को स्वीकार कर मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के लिए उनको 13 सितंबर, 2021को दोपहर 2:20 बजे आमंत्रित किया।- राज्यपाल आचार्य देवव्रत
गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताता हूं। उन्होंने मेरे ऊपर विश्वास दिखाया है, इसलिए हम गुजरात के विकास कार्य को सभी के साथ मिलकर आगे बढ़ाएंगे, संगठन को साथ लेकर आगे बढ़ना है।
जेपी नड्डा ने दी बधाई, बोले- भूपेंद्र जी को गुजरात बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से गुजरात की विकास यात्रा और जनकल्याण के कार्यों को नई ऊर्जा व गति प्रदान करेंगे।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications