डॉ. नीमाबेन आचार्य होंगी गुजरात विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष, 4 बार MLA रह चुकीं, जानिए इन्हें

गांधीनगर। गुजरात में मुख्यमंत्री और मंत्रिमण्डल बदले जाने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष का चेहरा नया देखने को मिलेगा। इसके लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भुज की विधायक डॉ. नीमाबेन आचार्य को नामित किया है। दिलचस्प बात यह है कि, नीमाबेन क सामने विपक्ष ने गुजरात विधानसभा की परंपरा को बनाए रखते हुए इस पद के लिए उम्मीदवार नहीं उतारा है।

विधानसभा की पहली महिला स्पीकर होंगी

विधानसभा की पहली महिला स्पीकर होंगी

डॉ. नीमाबेन आचार्य गुजरात के राजनीतिक इतिहास में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष होंगी। वैसे वह गुजरात विधानसभा के 30वें अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। यानी उनसे पहले विधानसभा के 29अध्यक्ष रह चुके हैं...लेकिन वह पहली महिला हैं, जिन्हें सत्तारूढ़ दल ने अध्यक्ष पद के लिए नीमाबेन आचार्य को नामित किया है। इससे पहले उन्हें प्रोटैम स्पीकर नियुक्त किया जा चुका है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि, भुज से विधायक नीमाबेन आचार्य, राजेंद्र त्रिवेदी की जगह लेंगी, जिन्होंने 16 सितंबर को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। यहां से इस्तीफा देकर राजेंद्र त्रिवेदी नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए हैं।

4 बार विधानसभा की सदस्य रह चुकीं

4 बार विधानसभा की सदस्य रह चुकीं

नीमाबेन गुजरात में चार बार विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं। बीते रोज उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए भाजपा एवं कांग्रेस विधायकों के समर्थन से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक डॉ. अनिल जोशीयारा ने दावेदारी जताई है। एक भाजपा नेता ने यह भी बताया कि, नेता प्रतिपक्ष परेश धनानी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नीमाबेन के नामांकन का समर्थन किया है। यानी, कांग्रेस भी उन्हें अपना समर्थन देने को तैयार है जिससे नीमाबेन का स्पीकर बनना तय माना जा रहा है। अब 27 या 28 सितंबर को विधानसभा के मानसून सत्र में आचार्य के निर्विरोध चुनी जाएंगी।

पेशे से डॉक्टर हैं नीमाबेन आचार्य

पेशे से डॉक्टर हैं नीमाबेन आचार्य

डॉ. नीमाबेन आचार्य पेशे से चिकित्सक हैं। उनका जन्म 12 दिसम्बर 1947 को सुरेन्द्रनगर जिले में हुआ था। यानी अब उनकी उम्र 70 साल से ज्यादा है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि, एक महिला को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के अपने नारे को बुलंद करेगी। इससे पहले भाजपा से ही आनंदीबेन पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

अध्यक्ष बनने से पहले की मोदी की तारीफ

अध्यक्ष बनने से पहले की मोदी की तारीफ

अध्यक्ष चुने जाने से पहले भुज से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ विधायक नीमाबेन आचार्य ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में सबसे आगे लाने का संकल्प लिया था। इसकी झलक हम सब देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+