कोरोना के बीच पहली बार अहमदाबाद में AMTS की 700 और BRTS की 222 बसें दौड़ने लगीं
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर में अहमदाबाद में कोरोना से मचे कोहराम के बीच ही एएमटीएस और बीआरटीएस की बसें पहले की तरह दौड़ने लगी हैं। महानगर पालिका की ओर से बताया गया कि, सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक शहर के विविध 149 रूटों पर एएमटीएस की 700 बसें चला करेंगी। इसके अलावा 13 रूटों पर 222 बसें बीआरटीएस की भी दौड़ेंगी।

कोरोना महामारी के बीच यह पहली बार है जब बस सर्विस को नॉर्मल दिनों की तरह शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इन बसों में क्षमता के मुकाबले 50 पर्सेंट यात्री ही बिठाने की शर्त रखी जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि, सवारियों के बीच कुछ दूरी रह सके। एक अधिकारी ने कहा कि, इन बसों में सभी सवारियों के लिए मास्क भी जरूरी होगा। पहले जिस तरह से खड़े होकर भी यात्रा की जाती थी, उसे अभी बंद रखा जाएगा।

लोगों के लिए यह जरूरी है कि, वो एएमटीएस एवं बीआरटीएस के बस स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही बस व स्टेशन पर मास्क लगाना भी अनिवार्य किया गया है। इतना ही नहीं, यात्रियों को हैंड सैनेटाइज का भी उपयोग करना होगा। काफी लोग इस खबर से भौचक्के हैं कि, शहर में कोरोना काल के बाद पहली बार एएमटीएस और बीआरटीएस की पूर्ववत बसें दौड़ने लगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications