AAP के प्रदर्शन से बौखला गई BJP, गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी पर बोले CM केजरीवाल
आम आदमी पार्टी गुजरात के नेता गोपाल इटालिया को गिरफ्तार किया गया। उन्हें गृहमंत्री हर्ष संघवी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Gopal Italia Arrest: आम आदमी पार्टी गुजरात के नेता गोपाल इटालिया को सूरत क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले साल नवंबर में गुजरात चुनाव से पहले एक रैली में गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।
गोपाल इटालिया पर आरोप है कि उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में विवादित बयानबाजी की थी। इटालिया ने जनसभा के दौरान गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी को ड्रग्स संघवी कहा था। इस बयानबाजी पर जमकर हंगामा हुआ था। इसको लेकर गोपाल इटालिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में कहा गया कि गोपाल इटालिया ने एक सम्मानित व्यक्ति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में आप के प्रदर्शन से बीजेपी बौखला गई है। जिसके चलते हमारे नेता गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक ही मकसद है कि आम आदमी पार्टी को कैसे खत्म किया जाए।
गोपाल इटालिया ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा डरी हुई है। उन्होंने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी ताकत दिखाई है। भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। हम जेल या मुकदमे से नहीं डरते। हम वैसे भी लड़ते रहेंगे, हम जीतेंगे।
182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में आप को केवल 5 सीटें मिलीं। गोपाल इटालिया भी सूरत की कटारगाम सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
यह भी पढ़ें- अंधविश्वास ने ली दंपति की जान, इष्ट देवता को खुश करने के लिए खुद से सिर काटकर हवन कुंड में चढ़ा दिया












Click it and Unblock the Notifications