पंजाब की जीत का जश्न गुजरात में मनाएगी AAP, केजरीवाल ने दिल्ली से भेजे कई नेता, इसी साल यहां भी चुनाव

अहमदाबाद। पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ​(आप) अब गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। गुजरात में भी इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का गढ़ है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बरसों से लगातार चुनाव जीतते आ रही है। हालांकि, पिछले साल आम आदमी पार्टी ने यहां दस्तक दे दी।

Recommended Video

    Punjab Election Result 2022: Bhagwant Mann की Cabinet में हो सकते हैं 17 मंत्री | वनइंडिया हिंदी
    गुजरात में पंजाब का जश्न मनाएगी आप

    गुजरात में पंजाब का जश्न मनाएगी आप

    पंजाब की प्रचंड जीत का जश्न अब आम आदमी पार्टी गुजरात में भी मनाएगी। कल गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 4 राज्यों में जीत का जश्न मनाया है। आज भी मोदी गुजरात में रहेंगे, और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। खबर है कि, दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी अपने कई नेताओं को गुजरात भेज दिया है।

    तिरंगा यात्रा के साथ सदस्यता अभियान चलाएगी

    तिरंगा यात्रा के साथ सदस्यता अभियान चलाएगी

    यहां चुनाव से पहले केजरीवाल खुद गुजरात आएंगे। उनकी पार्टी के नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक, आप ने पंजाब में मिली प्रचंड जीत को राष्ट्रीय फलक तक ले जाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। अब आम आदमी पार्टी ​(आप) गुजरात और यूपी में तिरंगा यात्रा के साथ सदस्यता अभियान शुरू करेगी। तिरंगा यात्रा में हजारों आप समर्थक शामिल होंगे। इसके लिए कई नेता यहां भेज दिए गए हैं।

    समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

    समय से पहले हो सकते हैं चुनाव

    चुनाव से पहले गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आप बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाएंगी। पता चला है कि, कुछ सियासी नियुक्तियां अप्रैल में होंंगी। राज्य के विविध बोर्ड व निगम में 100 से 150 लोगों को बतौर चेयरमैन व निदेशक बनाने की तैयारी है। इसके बाद चुनाव की घोषणा हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+