युवक को निर्वस्त्र कर शहर में घुमाया, थप्पड़ मारते हुए ले गए पुलिस थाने- VIDEO

जामनगर। गुजरात के जामनगर जिले में अधेड़ उम्र के दो लोगों ने एक युवक को ​निर्वस्त्र कर पीटा। शहर में घुमाते और थप्पड़ मारते हुए खुद ही उसे पुलिस थाने ले गए। वहीं, इस दौरान कोई किसी ने युवक को उनसे नहीं छुड़ाया। लोग तमाशा देखते रहे। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने शर्मनाक कृत्य करने वाले अधेड़ों समेत 5 लोगों को पकड़ा है।

Recommended Video

    युवक को निर्वस्त्र कर शहर में घुमाया, थप्पड़ मारते हुए ले गए पुलिस थाने- VIDEO
    a young man stripped by two men in the jamnagar city, video goes to viral, 5 caught

    यह घटना जामनगर जिले के जामखंभालिया में हुई। पुलिस के मुताबिक, जिस युवक को दो अधेड़ उम्र के लोगों ने निर्वस्त्र कर शहर में घुमाया, उनकी उससे पुरानी रंजिश थी। कुछ समय पहले उस युवक ने इन्हीं दोनों लोगों के खिलाफ पुलिस के समक्ष मामला दर्ज करवाया था। इतना ही नहीं, उसने सोशल मीडिया में भी उनको लेकर कोई टिप्पणी की थी। इस रार में उन लोगों ने सबक सिखाने की बात करते हुए उसे पीटा। उन्होंने उसके पूरे कपड़े उतार दिए।

    a young man stripped by two men in the jamnagar city, video goes to viral, 5 caught

    युवक को वे निर्वस्त्र स्थिति में ही शहर के मुख्य बाजार से लेकर निकले। वीडियो देखकर लग रहा है जैसे उन्हें पुलिस का कोई खौफ ही न हो। वह यहीं तक नहीं रुके, बल्कि उसी स्थिति में उसे खुद ही पुलिस थाने ले गए और पुलिस के हवाले किया। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कहा कि, इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहरहाल, वायरल हुए वीडियो की सोशल साइट्स पर काफी चर्चा हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+