स्कूटर देने से मना किया तो नाबालिग दोस्त ने चबा डाला अंगूठा, पकड़कर पुलिस ले गई थाने

वडोदरा. गुजरात में एक शख्स को अपने दोस्त के लिए स्कूटर देने से इनकार करना महंगा पड़ गया। उसके नाबालिग दोस्त ने गुस्सा होकर उसका अंगूठा ही चबा डाला। उसके बाद धमकी भी दी कि अब दोबारा वह यहां न दिख जाए। पीड़ित शख्स ने क्लिनिक जाकर अपने अंगूठे की ड्रेसिंग कराई और फिर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरेापी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिली।

Ram rahim Case, panchkula Violence 10 accused Acquitted by the court

जानकारी के अनुसार, यह घटना वडोदरा शहर के गोत्री इलाके में हुई, जहां पवन शर्मा नामक शख्स अपनी स्कूटी के साथ पहुंचा था। पेशे से वेल्डर पवन को रास्ते में उनका एक 17 वर्षीय दोस्त मिला जिसने पास में ही बनी एक पान की दुकान तक जाने के लिए पवन से स्कूटर मांगा। पवन के स्कूटर देने से मना करने पर दोनों में झगड़ा होने लगा। पवन के आरोप हैं कि, उस दोस्त ने मेरे चेहरे और गले पर खरोंच दिया। उसके बाद दाहिने अंगूठे को भी अपने मुंह से चबा डाला।

पवन ने शिकायत में लिखा कि, आरोपी ने मुझे धमकी भी दी हैं कि अब दोबारा यहां न दिख जाए। मैंने क्लिनिक जाकर अपने अंगूठे की ड्रेसिंग कराई और फिर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने बताया कि, आरोपी नाबालिग निकला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई। पुलिस ने बताया कि पवन और आरोपी नाबालिग के बीच पहले भी विवाद हुआ था, तब दोनों नशे की हालत में थे। झगड़ा उसी वक्त हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+