गुजरात में यहां बनेगा 8 मंजिला नया सिविल अस्पताल, सरकार ने कहा- लागत 100 करोड़ से कम ही होगी
महेसाणा। गुजरात के महेसाणा जिले में 8 मंजिला नए सिविल अस्पताल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा 85 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। महेसाणा राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल का गृहजनपद है..जहां से वह अभी विधायक भी हैं। नए सिविल अस्पताल के बारे में जानकारी देते हुए पटेल ने कहा है कि, तमाम तरह की सुविधाओं से युक्त यह अस्पताल 100 करोड़ रुपए से कम लागत में तैयार हो जाएगा।

पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि, मोदी जब गुजरात के सीएम थे तो उन्होंने यहां खूब विकास कार्य किए। अब मोदी देश को गति दे रहे हैं। बताते चलें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बाद महेसाणा जिले के कडी में सप्ताहभर चलने वाले सर्वरोग निदान शिविर का नितिन पटेल उद्घाटन करने पहुुंचे थे। वहीं पर उन्होंने यह बात कही। नितिन पटेल के स्वागत में पेट्रोल पंप चार रास्ता से टाऊनहाल तक बाइक रैली आयोजित की गई थी।

इस दौरान नितिन पटेल ने यह भी कहा कि, शरद पवार को कपास बेचनी हो तो कडी आना पड़ता है। टाऊनहाल में आयोजित सभा में नितिन ने कहा कि, मोदीजी के जन्मदिन के आयोजन का उत्साह कडी में दिखाई दिया।
महेसाणा व कडी की जनता को संबोधित करते हुए पटेल बोले कि, यहां के लोगों के सच्चे व अच्छे काम राज्य को बहुत आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि, मोदीजी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। वहीं, महेसाणा जिले की सभी तहसीलों के किसानों के अलावा जनता के लिए शिक्षा के लिए किए गए कार्यों का ऋण चुकाने के लिए नागरिकों की ओर से उनका स्वागत-सम्मान किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications