गुजरात: पिकनिक मनाने गए परिवार के 6 सदस्यों की समुद्र में डूबकर मौत, 2 अस्पताल में भर्ती
गुजरात के भरूच में पिकनिक मनाने गया परिवार समुद्र में डूब गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

गुजरात के भरूच शहर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत समुद्र में डूबने से हो गई। भरूच के देजेज बीच पर ये हादसा तब हुआ जब मुलर गांव का रहने वाला ये परिवार पिकनिक मनाने आया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के आठ लोग समंदर किनारे पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। इसके बाद परिवार के सभी आठ सदस्य समुद्र में डूब गए। किसी तरह से स्थानीय लोगों ने दो लोगों को बचा लिया। वहीं, इस हादसे में गोहिल परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ये सभी लोग समुद्र किनारे बैठकर पिकनिक मना रहे थे। अचानक समुद्र का जलस्तर बढ़ गया। जिसमें सभी सदस्य पानी की जद में आ गए। इस हादसे में राजेश (33), तुलसीबेन (20), योगेश (19), जाह्नवी(3), आर्य(2) और रिंकल (15) की जान चली गई। वहीं, इस हादसे में बचे हुए दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications