गुजरात: राजधानी गांधीनगर के पास केमिकल फैक्ट्री के गंदे पानी के टैंक में घुसा दिए मजदूर, 5 की मौत

गांधीनगर। गुजरात में गांधीनगर जिले के कलोल के खटराज गांव से दुखद खबर आई है। यहां एक केमिकल कंपनी के दूषित पानी के टैंक की सफाई-कार्य के दौरान 5 मजदूरों की जान चली गई। इस हादसे के बाद पीड़ितों के परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। जिन लोगों की जान गई, उनके शवों को दूषित पानी के टैंक से निकाला गया है।

gandhinagar Gujarat

बस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

गुजरात में ही पाटडी के एक बस स्टैंड के पास एसटी बस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। यह हादसा पाटडी तालुका पुराने बस स्टैंड के पास ध्रांगध्रा डिपो की राधनपुर ध्रांगध्रा बस से हुआ। बताया जा रहा है कि, उस चपेट में आकर अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उस घटना के बाद मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को कॉल किया। हालांकि, काफी देर तक एम्बुलेंस-वैन नहीं आई। तब किसी अन्य वाहन के जरिए मृतक के शव को सामुहिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुुंचाया गया। जहां उसका पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना के बाद बस के चालक और कंडक्टर पाटडी पुलिस थाने में हाजिर हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+