गुजरात: अवैध रूप से रह रहे 45 पाकिस्तानी गिरफ्तार, वीजा खत्म होने पर करने लगे मजदूरी, घूमने आए थे हरिद्वार
गुजरात पुलिस ने 45 पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इन पाकिस्तानियों का वीजा खत्म हो गया था। इसके बाद भी ये लोग खुलेआम घूम रहे थे। पुलिस ने सभी 45 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि वीजा खत्म होने के बाद, ये लोग अपने वतन वापस नहीं लौटे। वे यहां मजदूरी का काम करने लगे। पुलिस उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने की तैयारी कर रही है।

गुजरात के बनासकांठा का यह मामला है। ये सभी लोग हिंदू समुदाय से हैं। सभी लोग उत्तराखंड के हरिद्वार घूमने आए थे। इसके बाद अपने रिश्तेदार से मिलने गुजरात के बनासकांठा चले गए। वे दो महीनों से वैध वीजा पर थे, लेकिन उनका वीजा खत्म हो गया तो अपने देश नहीं लौटे।
वीजा समाप्त होने पर दीर्घकालिक वीजा के लिए आवेदन खारिज होने पर वे अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इसी आरोप में गुजरात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारक किया है। स्थानीय खुफिया ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष धोबी ने बताया कि पाकिस्तान के इन नागरिकों को यहां अकोली गांव से हिरासत में लिया गया और उन्हें वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
गुजरात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीजा समाप्त होने के बाद सभी हिन्दुओं ने दीर्घकालिक वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन आवेदन खारिज कर दिया गया, इसके बाद सभी लोग अवैध रूप से यहीं भारत में रहने लगे थे।
स्थानीय खुफिया ब्यूरो के पुलिस निरीक्षक संतोष धोबी ने कहा कि सभी हिन्दू नागरिक उत्तराखंड के हरिद्वार घूमने के लिए भारत आए थे। यहां घूमने के बाद वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए बनासकांठा आ गए।












Click it and Unblock the Notifications