'ओम शांति' लिखकर सोशल मीडिया पर शेयर की खुद की फोटो, फिर 11वीं मंजिल कूद गया

सूरत। गुजरात में सूरत के अडाजण क्षेत्र में एक नौजवान ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने 'ओम शांति' लिखकर खुद की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उसके बाद वह 11वीं मंजिल कूदा। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। उधर, सोशल मीडिया पर उसके दोस्त ने वो फोटो देखी तो कॉल किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बाद में सबको पता लगा कि, नौजवान ने आत्महत्या करने से ठीक पहले ही फोटो शेयर की थी। ऐसा उसने खुद को श्रद्धांजलि देने के लिए किया था।

33-year-old youth in Surat shares a photo on social media by writing Om Shanti, then jumped from 11th floor

संवाददाता ने बताया कि, मृतक की पहचान अडाजण स्थित कलापी रेसिडेंसी के रहने वाले 33 वर्षीय पारस श्याम खन्ना के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपना व्यवसाय चौपट होने और पत्नी के अवैध संबंधों की आशंका के कारण तनाव से गुजर रहा था। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। इसी बात पर दोनों के बीच इस घटना वाले दिन की सुबह भी झगड़ा हुआ था। पत्नी से झगड़े के बाद वह घर से निकल गया था। बाद में वह आरटीओ के पास तैयार हो रहे कॉम्प्लेक्स की एक इमारत पर जा चढ़ा। वहां 11वीं मंजिल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी।

पारस के एक दोस्त ने कहा कि, सोशल मीडिया पर मुझे पारस की फोटो दिखी थी, जो कि उसने कुछ मिनट पहले ही पोस्ट की थी। उसने ऐसी फोटो क्यों पोस्ट की, ये जानने के लिए मैंने उसे कॉल किया था, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बाद में पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है।' वहीं, पारस के परिजनों ने बताया कि,पारस गाड़ियां खरीदने-बेचने का काम करता था। लेकिन लॉकडाउन के चलते धंधा चौपट होने के कारण से पारस तनाव में रहता था। इसी बीच पत्नी के अवैध संबंधों का शक हुआ तो उसकी मानसिक हालत और बिगड़ चुकी थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+