नवसारी में रिश्ते शर्मसार: तीन नाबालिग भाइयों ने किया दुष्कर्म, 12 साल की बालिका प्रेग्नेंट
नवसारी। गुजरात के नवसारी जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। यहां तीन चचेरे भाइयों द्वारा एक 12 साल की बालिका का यौन शोषण किया गया। कई महीने बाद जब लड़की को पेट दर्द की समस्या होने लगी तो मां अस्पताल लेकर गई। जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। उसके बाद पूछताछ में बालिका ने जो कहा, उसे सुनकर माता-पिता सन्न रह गए।

पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, आरोपी तीन लड़के भी नाबालिग ही हैं। उनकी उम्र भी 18 साल से कम है। इस घटना की इलाके में चर्चा हो रही है। लोग उन चचेरे भाइयों को दुत्कार रहे हैं। पीड़िता एक मजदूर की बेटी है। पुलिस के समक्ष बताई गई कहानी में यह पता चला है कि घटना के समय वह घर पर अकेली थी। तभी एक चचेरे भाई ने उसका यौन शोषण किया। बाद में दो अन्य चचेरे भाइयों ने भी बलात्कार किया। तीनों के बारे में लड़की ने परिजनों को कुछ नहीं बताया।

अस्पताल में यह मामला उजागर होने के बाद दोपहर को पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां लड़की और उसके माता-पिता के बयान लिए। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने तीन लड़कों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है। तीनों अभी फरार हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उसके बाद पोक्सो अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications