Child Labour News: बाल श्रम निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली, बच्चों ने लोगों से की यह अपील
World Day Against Child Labour 2025 Latest News Gorakhpur: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर गोरखपुर में गुरुवार को श्रम भवन से जागरूकता रैली निकली गई। जिसमें बच्चों ने भाग लिया और लोगों से खास अपील भी की। उपश्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य, स्कंद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
बच्चों ने लिया हिस्सा
इस जागरूकता रैली में बच्चों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। छोटे - छोटे बच्चे कागज पर अपने मन की बात लिख लोगो को संदेश दे रहे थे। बच्चों की खामोशी बहुत कुछ बोल रही थी।

जागरूकता रैली में भाग लेने वालो बच्चों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि " छोटे हाथों में काम नहीं कलम और किताब दो।"
बाल श्रम को जड़ से मिटाओ बच्चों को स्कूल पहुंचाओ
बाल श्रम को बढ़ावा देने वाले लोगों से बच्चों ने खास अपील करते हुए कहा कि " बाल श्रम को जड़ से मिटाओ, बच्चों को स्कूल पहुंचाओ।"
उपश्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य ने कहा कि जागरूकता रैली का उद्देश्य बाल श्रम जैसी कुप्रथा को खत्म करने से है। बाल श्रम कुप्रथा को खत्म करने के लिए लगातार पहल किए जा रहे हैं।
उपश्रमायुक्त स्कंद कुमार ने कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। बाल श्रम को खत्म कर बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर जिंदगी देना इस अभियान का उद्देश्य है।












Click it and Unblock the Notifications