Gorakhpur News: स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर 1अक्टूबर से तैयार होगी मतदाता सूची

गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लिए चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एक अक्टूबर से मतदाता सूची तैयार की जाएगी।30दिसंबर को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।नौ दिसंबर तक आपत्तियां ल

गोरखपुर,21सितंबर: गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लिए चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एक अक्टूबर से मतदाता सूची तैयार की जाएगी।30दिसंबर को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।नौ दिसंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी।

voter list
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, फैजाबाद और देवीपाटन मंडल के 17 जिलों के स्नातक मतदाता मतदान करते हैं। इस बार एक नवंबर 2022 से तीन साल पूर्व तक स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले लोग मतदाता बन सकेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने के लिए एक अक्टूबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी होगा। सात नवंबर 2022 तक मतदाता बनने के लिए आवेदन पत्र जमा किया जा सकेगा। 19 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा और 23 नवंबर को इसका प्रकाशन हो जाएगा।नौ दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी और उसका निस्तारण किया जाएगा। 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। गोरखपुर के मंडलायुक्त इस चुनाव के लिए रिटर्निंग आफिसर बनाए गए हैं। इस बार फार्म 18 में परिवर्तन भी किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि एक अक्टूबर से मतदाता सूची बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

Gorakhpur: दो हजार छात्रों के भविष्य के लिए सांसद रवि किशन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की यह मांग
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक क्षेत्र में बहराईच, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, कुशीनगर, आंबेडकरनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर और संतकबीरनगर जिले शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+