Gorakhpur: दो हजार छात्रों के भविष्य के लिए सांसद रवि किशन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की यह मांग
गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से केंद्रीय विद्यालय को दूसरे जगह स्थानांतरित न करने की मांग की है।वर्तमान समय में केंद्रीय विद्यालय को उसके स्थान से स्थानातंरित कर उनौला में ले जाने
गोरखपुर,20सितंबर: गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से केंद्रीय विद्यालय को दूसरे जगह स्थानांतरित न करने की मांग की है।वर्तमान समय में केंद्रीय विद्यालय को उसके स्थान से स्थानातंरित कर उनौला में ले जाने की कवायद की जा रही है।इससे लगभग हजार छात्रों व उनके अभिभावकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।सांसद ने इन छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए यह मांग की है।उन्होंने इसे यथास्थान रहने देने की मांग की है।

न हो विद्यालय का स्थानांतरण
रवि किशन ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से मांग करते हुए कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय नंबर दो एफसीआई को यहां से दूर घने जंगलों में स्थानांतरित किया जा रहा है। विद्यालय में लगभग दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसमें गरीब वर्ग ज्यादातर छात्र हैं जो विद्यालय के नजदीक ही निवास करते हैं।विद्यालय आवागमन के लिए उनके पास कोई साधन भी नहीं है। ऐसे में केंद्रीय विद्यालय को मूल स्थान से घने जंगलों में बसे ग्रामीण अंचल में ले जाना उचित नहीं है।छात्रों को लगभग बीस किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी भी तय करनी पड़ेगी।

परिजन परेशान
इस आकस्मिक निर्णय से छात्र व उनके अभिवावक काफी परेशान हैं।नियमानुसार भी इस विद्यालय में पांच किमी दूरी के छात्र-छात्राओं का ही दाखिला लिया जाता है।ऐसे में विद्यालय के कही और स्थानांतरित होने पर कई समस्याओं का सामना छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावक को करना पड़ेगा।

पूर्व में मिल चुकी है 5 एकड़ जमीन
सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच वर्ष पूर्व ही इस संस्थान को यहीं पर संचालित कराने का आश्वासन दिया था।तब इस हेतु फर्टिलाइजर कैम्पस में ही पांच एकड़ जमीन प्रस्तावित हुई।जिसकी पैमाइश भी हो चुकी है। अत: केंद्रीय विद्यालय को यथावत रहना ही आमजन के लिए उपयोगी है,फायदेमंद है।इसलिए इसे यथास्थान रहने देने की आप से निवेदन करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications