MLC चुनाव में BJP की प्रचंड जीत, सीएम योगी ने दी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई
गोरखपुर, 12 अप्रैल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में जीत हासिल करने वाले सदस्यों को बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के उच्च सदन के लिए नव निर्वाचित सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!' सीएम योगी ने आगे कहा, 'आज उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड विजय ने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।'
Recommended Video

बीजेपी ने विधान परिषद में हासिल किया बहुमत
यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद एक बार फिर से भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। अब बीजेपी विधान परिषद में भी बहुमत हासिल कर चुकी है। 9 अप्रैल को 36 सीटों में से 27 सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी को 24 सीटों पर जीत हासिल हुई है। तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। समाजवादी पार्टी का अभी खाता भी नहीं खुला। 9 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे।
बता दें, प्रदेश में ऐसा 40 साल बाद हो रहा है, जब किसी दल को विधानसभा और विधान परिषद दोनों ही जगह प्रचंड बहुमत मिला है। इससे पहले 1982 में कांग्रेस को दोनों ही सदनों में बहुमत मिला था।
अन्नपूर्णा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल को करारी मात दी
वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट पर भाजपा के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से माफिया बृजेश सिंह की पत्नी व निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। अन्नपूर्णा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल को करारी मात दी है। अन्नपूर्णा सिंह को 2058 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी उमेश यादव 171 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल 103 वोटों के साथ तीसर नंबर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications