'तीन दोस्त, दो पिस्टल और नौ जिंदा कारतूस....', सीएम सिटी में क्या करने का था इरादा, पुलिस ने खोले कई राज
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश का गोरखपुर जिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद है। पुलिस और प्रशासन हर वक्त चौकस रहती है। रविवार शाम शहर के आजाद चौक क्षेत्र में पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने एक कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। पुलिस आगे की विधिक करवाई कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल चितवन कुमार ने बताया कि आजाद चौक पुलिस चौकी इंचार्ज राम सिंह अपनी टीम के साथ वाहनों की तलाशी ले रहे थे। इसी दौरान एक कार की तलाशी लेने लगे। इसमें तीन दोस्त सवार थे। इनकी तलाशी भी ली गई। इनके पास से 2 पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है।

ये हुए गिरफ्तार
जिन तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें अंगद यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी गहीरां थाना झंगहा जनपद गोरखपुर, अमन सिंह पुत्र रामकिंकर सिंह निवासी जरार मानिक थाना भलवनि जनपद देवरिया हाल पता बुद्ध बिहार पार्ट सी पानी टंकी के पास थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर, अनन्त सिंह पुत्र जगदम्बा प्रसाद सिंह निवासी विवेकपुरम कालोनी भरवलिया थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर हैं।
ये हुआ बरामद
पुलिस को इनके पास से 02 पिस्टल, 09 कारतूस व 01 अदद चार पहिया वाहन बरामद किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राम सिंह चौकी प्रभारी आजाद नगर थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर, उप निरीक्षक दीपमंजरी पाण्डेय चौकी प्रभारी नौकायन थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर,हे0का0 ऋषिमुनी चौधरी थाना रामगढ़ताल,.हे0का0 कयूम अली थाना रामगढ़ताल,का0 नकीब खान थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications