'अब मैं शादी नहीं करूंगी...', जयमाल से पहले ऐसा क्या हुआ जो दुल्हन करने लगी यह जिद

Banda News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दुल्हन ने जयमाल से ठीक पहले शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की की जिद के आगे परिजनों को झुकना पड़ा। बारात वापस लौट गई। मामला बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव का है। बारात बबेरू क्षेत्र से आई थी।

जब बेहोश हो गया दूल्हा
पूरा घर बारात के स्वागत में जुटा था। बारात आई और द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद जयमाल का समय आया। जयमाल से ठीक पहले दूल्हा बेहोश हो कर गिर गया। फिर चारो तरफ अफरा तफरी मच गई। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जानकारी के मुताबिक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख सब दंग रह गए। लड़की के घर वालों ने इंकार करने के बाद भी बारातियों का स्वागत किया। बारातियों ने भोजन किया और रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सुबह वापस लौट गए।

up

हाईस्कूल के रिजल्ट में फेल हुआ छात्र घर से लापता हो गया। रविवार को सुबह उसका शव हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर रेल लाइन में पड़ा मिला। पिता ने हाईस्कूल में फेल होने पर खुदकुशी की आशंका जताई है। शव का पोस्टमार्टम हमीरपुर में कराया गया है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवा जी (15) मधुसूदनदास आदर्श इंटर कॉलेज जसपुरा में 10वीं का छात्र था। शनिवार को हाईस्कूल का रिजल्ट आने पर वह फेल हो गया था। इससे वह घर से बिना बताए कहीं चला गया था। रविवार को सुबह उसका शव हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर रेल पटरी में पड़ा मिला। आरपीएफ ने शव के पास मिली डायरी में लिखे फोन नंबरों से उसके परिजनों को सूचना दी। उसकी जेब में 350 रुपये भी बरामद हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+