Dhirendra Krishna Shastri: पुरानी मस्जिदों को लेकर ये क्या बोल गए पंडित धीरेन्द्र शास्त्री? सामने आई यह वजह
Uttar Pradesh News: बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपनी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह उत्तर प्रदेश के झांसी में है। इस पदयात्रा के दौरान उनका एक बयान सामने आया है। उन्होंने सनातन धर्म और मस्जिदों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
कौन हैं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, संभल हिंसा के बताए जा रहे हैं सूत्रधार! UP पुलिस ने लगाए ऐसे गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अभी मंजिल नहीं मिली है। मंजिल भी तब मिलेगी जब नारी खुद में परिवर्तन लाएगी। जब नारी, नारायणी बन जाएगी। जब मंदिरों को तोड़कर बनाई मस्जिद को पुरानी स्थिति में लाया जाएगा। जब गीता और रामायण का पाठ बच्चे से लेकर वृद्ध तक करेंगे। जब राम पर अंगुली उठाने वाले की अंगुली तोड़ दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिंदुओं को मंजिल तब मिलेगी जब बहन बेटी सुरक्षित हो। धर्म विरोधी, लव जिहाद वाले टेढ़ी निगाह से न देखें। जब हिंदू हिन्दुस्तान में हिंदू राष्ट्र का झंडा फहरा देंगे। उन्होंने कहा कि एक संप्रदाय के लोग धर्म विरोधी हैं। वे देश-दुनिया में इस प्रकार का काम कर रहे हैं। ये लोग दुनिया के लिए खतरा बन चुके हैं। ऐसे लोगों से हमें बचकर रहने की जरूरत है। हमें मिलकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश लगातार जारी रहेगी। कुछ लोग धर्म विरोधी हैं। ऐसे लोगों को भी धर्म के रास्ते पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। देश को बचाने के लिए हिंदुओं को आगे आना होगा।












Click it and Unblock the Notifications