GorakhpurNews: 'एक शख्स पोएट्री हाउस' प्रतिभाओं को दे रहा मंच, ऐसे करें प्रतिभाग
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रतिभाओं को लगातार मंच देने का काम कर रहा है। इसी क्रम में एक शख्स पोएट्री हाउस' ने प्रतिभाओं को मंच देने के लिए खास पहल की है।
एक शख्स पोएट्री हाउस के संस्थापक अर्जुन सिंह ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य उन प्रतिभाओं को मंच देना है जो इसके अभाव में आगे नही बढ़ पाते हैं। इसके माध्यम से हम, कविता पाठ, गायन, मिमिक्री कलाकारों को मंच दिया जाएगा।

सचिन करनवाल ने कहा कि इस मंच के माध्यम से हम कलाकारों की प्रतिभा को सभी के सामने लाने का काम कर रहे है। ताकि समाज में प्रतिभाओं का सम्मान हो सके।
ये होंगी प्रतियोगिताएं
इस आयोजन में पोएट्री, स्टोरी टेलिंग, रैप सिंगिंग, स्टैंड अप कॉमेडियन सहित अन्य प्रतियोगिता होगी।
ऐसे कर सकते हैं प्रतिभाग
अर्जुन सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा।
इच्छुक व्यक्ति 6393214949 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम का संयोजन हर्ष शुक्ला करेंगे जबकि संचालन सुरभि चतुर्वेदी और तन्नू सिंह करेंगी। कार्यक्रम में डॉ निक्की तान्या सक्सेना, डॉ शिल्पी राज सिंह, डॉ श्वेता त्रिपाठी, नित्या त्रिपाठी, सुरभि, अभिषेक, बी एन दीक्षित, संदीप यादव और इनफ्लूएंसर इंद्रेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications