तीन सौ से अधिक लोगों का बनवाया आधारकार्ड, खुलवाया खाता और गबन कर लिये 1 करोड़ रुपए, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जिसने तीन सौ से अधिक लोगों का फर्जी आधार कार्ड बनवा कर , पेमेंट बैंक में खाता खोलकर एक करोड़ से अधिक रुपए गबन कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि अभियुक्त द्वारा कुल 301 लोगों का कूटरचित आधार कार्ड बनवाकर एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाकर, आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड सहजनवां से 1,25,59,735.00 रू0 (एक करोड पच्चीस लाख उनसठ हजार सात सौ पैंतीस रूपए) गलत नाम पता से लेकर 6,40,850 रू0 (छः लाख चालीस हजार छः सौ पचास रू0) ग्राहकों के लोन अकाउंट में जमा करके शेष रूपये का गबन कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में उ0नि0 विकास मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त अमित यादव उर्फ सूरज यादव पुत्र कृष्ण वचन यादव निवासी डिहवा बुजुर्ग थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Gorakhpur News: स्थापना दिवस पर इन पुरातन छात्रों को सम्मानित करेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, उ0नि0 विकास मिश्रा थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, कां0 धर्मेन्द्र कुमार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications