Major Cyber Security Tips: पढ़े लिखे लोग ही ज्यादा हो रहे ठगी का शिकार, एक्सपर्ट ने दी सलाह बरते यह सावधानी
Major Cyber Security Tips: इन दिनों साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में गोरखपुर पुलिस और साइबर टीम लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। सेल ने कुछ महत्वपूर्ण बातें शेयर की हैं जिसे ध्यान रख साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
साइबर एक्सपर्ट शशि कुमार राय ने बताया कि फ्राड के अधिकांश मामलों में यह पाया गया है कि फ्राड सबसे ज्यादा पढ़ें लिखे लोगों के साथ हो रहा है। ये लोग ठगो की बातो में तुरंत आ जाते है। इसकी वजह इनका डिजिटल चीजों में ज्यादा विश्वास होना है। ये इसके अभ्यस्त होते है और ठगों की बातों में आकर तुरंत ऑनलाइन गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। मैं सभी को यह सलाह दूंगा कि आप ऑनलाइन चीजों में ज्यादा विश्वास न करके व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें, पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही कोई कदम उठाए।

साइबर अपराध से बचाव एवं सावधानिया
"टेलीग्राम/ वाट्सएप/ इन्स्ट्राग्राम के माध्यम से टास्क पूरा कर पैसे कमाये ", जैसे लुभावने अफवाहों से बचे। कभी भी टास्क पूरा करने के नाम पर पैसे जमा न करें।
क्रिप्टो करेंसी/ बिट्क्वाईन में पैसे इनवेस्ट करने पर तीन गुना व उससे अधिक लाभ कमाने जैसे लुभावने जाल में न फसें ।
फोन पर पुलिस अधिकारी बनकर पुत्र/ पुत्री को किसी मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर, रूपये जमा कराने वाले जालसाजों से बचे और रूपये जमा न करें।
Gorakhpur News: DDU University नए अध्यादेश के तहत पीएचडी में प्रवेश के लिए जल्द करेगा घोषणा, ये हैं विशेषताएं
पार्ट टाइम जाब के नाम पर OTP व बैंक खाते किसी से भी शेयर न करें
बैंक खाता खोलकर किसी अनजान को मोबाइल नम्बर व खाता संचालित करने के लिए कभी भी न दें।
लोन एप को डाउनलोड करने में सावधानी बरतें | हमेशा आरबीआई की बेबसाइट से उनकी सत्यता की जाँच कर ही लोन की सुविधा ले।
Gorakhpur News: DDU University के प्रोफेसर अजय शुक्ल को नेपाल में सार्क प्राइड अवार्ड से किया गया सम्मानित
फर्जी बैंक खाते में क्रेडिट का मैसेज भेजकर रूपये जमा करा लेने वाले जालसाजों से सावधान रहें। बिना सत्यापन के किसी को भी रूपये न भेजें।
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, रिवार्ड प्वाइन्ट लेने आदि के नाम कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी व OTP किसी से भी न करें
किसी भी अनजान से व्हाट्सएप वीडियो कॉल करने में सावधानी बरतें |
साइबर फ्राड का शिकार होने पर तत्काल इसकी शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930, वेबसाइट- www.cybercrime.gov.in तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन में करें।












Click it and Unblock the Notifications