वृद्धावस्था पेंशन योजना: जानिए क्या हैं पात्रता की शर्ते, कैसे करें आवेदन? जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दी सलाह
Old Age Pension Yojna New Update Gorakhpur: वृद्धा पेंशन योजना सरकार की लोकप्रिय योजनाओं में एक है। आए दिन इसमें लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। आवेदन कैसे करें? क्या जरूरी शर्तें हैं इन सब को लेकर वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गोरखपुर के जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह से खास बातचीत की।
महत्वपूर्ण योजना जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि समाज कल्याण द्वारा संचालित कई योजनाओं में बेहद महत्वपूर्ण योजना है वृद्धा पेंशन योजना। इसका लाभ वर्तमान समय में अधिकांश वृद्ध लोगों को मिल रहा है।

इन शर्तों का पालन होना चाहिए
इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे के 60 साल के बुजुर्ग महिला या पुरुष हो। ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी आय 46080 रुपए वार्षिक से कम और शहरी क्षेत्र में 56460 रुपए वार्षिक से कम होनी चाहिए।
Recommended Video
आवेदन के लिए जरूरी कागजात
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसके लिए जरूरी प्रपत्र आधार कार्ड, एकल बैंक पास बुक, आधार खाते से लिंक होना चाहिए। एक फोटो साथ रख लें।
करें ऑनलाइन आवेदन
उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन ऑनलाइन होगा। जो किसी भी समय हो सकता। आवेदन जांच के बाद स्वीकृत की जाती है।
मिलती है इतनी धनराशि
जिला समाज अधिकारी ने बताया कि आवेदन स्वीकृत होने के बाद खाते में धनराशि जाती है। कुल 12000 रुपए की वार्षिक धनराशि चार किस्तों में दी जाती है। यह राशि तीन तीन महीनों में दी जाती है।
होता है वार्षिक सत्यापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इसका सत्यापन कराया जाता है । इस बार वार्षिक सत्यापन में 5 हजार से अधिक लोग मृत पाए गए हैं।जबकि तीन हजार से अधिक नए पेंशनरों को जोड़ा गया है।
भेजी जा रही किस्त
उन्होंने बताया कि किस्त भेजने का काम किया जा रहा है। दो चार दिनों में सभी के खाते में पैसे चले जायेंगे। जिनके खाते में पैसे न पहुंचे वो संपर्क करके कहां त्रुटि है यह जान लें।
28 से30 हजार पेंशनर इससे जुड़ रहे
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यह योजना आए दिन लोकप्रिय होती जा रही है। इसलिए इससे जुड़ने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। प्रत्येक वर्ष 28 से30 हजार पेंशनर इससे जुड़ रहे हैं।
दलालों के चक्कर में ना पड़ें
समाज कल्याण अधिकारी ने लोगों से अपील की कि आवेदन कराने के लिए किसी दलाल के चक्कर में ना पड़े। पात्र हैं तो पेंशन जरूर मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications