Gorakhpur News: 71वीं अखिल भारतीय रेलवे बैडमिंटन चैम्पियनशिप का इस तिथि से होगा आयोजन,देखें पूरी डिटेल
North Eastern Railway News Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्त्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में 29 जुलाई से 02 अगस्त, 2024 तक 71वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष एवं महिला) बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2024-25 का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों से युक्त विभिन्न क्षेत्रीय रेलों एवं उत्पादन इकाइयों की टीमों से लगभग 250 खिलाड़ी भाग लेंगे।
इस चैम्पियनशिप में विभिन्न क्षेत्रीय रेलों एवं उत्पादन इकाइयों से पुरुष वर्ग में गत विजेता दक्षिण पश्चिम रेलवे, उत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आर.डी.एस.ओ.), पटियाला रेल इंजन कारखाना (पी.एल.डब्ल्यू.), केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (सी.ओ.आर.ई.), रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.), रेलवे बोर्ड एवं मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे सहित 20 टीमें तथा महिला वर्ग में गत विजेता उत्तर रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) एवं मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे सहित 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों के लिये उत्कृष्ट खेल व्यवस्था हेतु सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं, जिसमें बैडमिंटन कोर्ट की संख्या 02 से बढ़ाकर 03 कर दी गई है तथा सिंथेटिक मैट बिछाने का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जायेगा। इस चैम्पियनशिप के आयोजन से पूर्वी उत्तर प्रदेश के बैडमिंटन प्रेमियों को उत्कृष्ट बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा देखने का अवसर मिलेगा तथा यहाँ के उदीयमान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications