'क्यों भाग खड़े हुए शहजादे', रायबरेली से चुनाव लड़ने पर सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी पर कसा तंज
Rahul Gandhi And Ravi Kishan News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने राहुल गांधी के अपनी परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव न लड़कर रायबरेली से चुनाव लडने पर तंज कसा है।
भाग खड़े हुए शहजादे सांसद रवि किशन ने कहा लगता है राहुल गांधी को डर सता रहा है। अमेठी से दोबारा हार का डर। आखिर क्या बात है जो शहदजादे यहां से भाग खड़े हुए? क्या उन्हे खुद पर भरोसा नहीं है। यह पार्टी के शीर्ष नेता हैं जब इन्हें की खुद पर भरोसा नहीं तो पार्टी के कार्यकर्ताओं का क्या हाल होगा?
कांग्रेस पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं सांसद रवि किशन ने कहा कि इस कांग्रेस पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। इसके कर्ता धरता पहले ही हिम्मत हार चुके हैं। उन्हें पहले से ही हार का डर सता रहा है। ये क्या चुनाव लड़ेगें।

पीएम मोदी की लोक प्रियता देख विरोधी घबरा गए हैं सासंद रवि किशन ने कहा कि पीएम मोदी की लोक प्रियता देख विरोधी अभी से घबरा गए हैं। जनता में बीजेपी के प्रति लगातार बढ़े रहे विश्वास को देख ये भयभीत हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बार भी बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। यह जान इंडिया गठबंधन सदमे में आ गया है। वरिष्ठ नेताओं का यह हाल है कि वे अपने गढ़ से चुनाव न लड़कर भाग रहे हैं।
Recommended Video
पीएम मोदी के प्रति अपना मन बना लिया है सांसद रवि किशन ने कहा कि इस बार भी जनता ने पीएम मोदी के प्रति अपना मन बना लिया है। इनके विकास कार्यों को मुहर लगा रहे हैं लोग।












Click it and Unblock the Notifications