Indian Railway: चंडीगढ़ स्टेशन पर कार्य के चलते शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के चंडीगढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं. 1 एवं 2 (लाइन सं. 1, 2 एवं 3) तथा प्लेटफॉर्म सं. 3 एवं 4 (लाइन सं. 4 एवं 5) पर कॉनकोर्स के लिये गर्डर के निर्माण के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
- रामनगर से 16 एवं 23 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 12527 रामनगर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी तथा अम्बाला कैंट-चंडीगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी।
- चंडीगढ़ से 16 एवं 23 दिसम्बर, 2024 को चलने वाली 12528 चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस चंडीगढ़ के स्थान पर अम्बाला कैंट स्टेशन से चलाई जायेगी तथा चंडीगढ़-अम्बाला कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

Railway Law में संशोधन के लिए सरकार को मिला NDA सहयोगियों का साथ, इन मुद्दों पर मिली नसीहत
इसी क्रम में 03 दिसम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा सीवान स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 से यात्री सामानों की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को यात्रियों से चोरी किया हुआ एक मोबाइल एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
03 दिसम्बर, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, गाजीपुर सिटी द्वारा अपराधिक गतिविधियों के निगरानी के दौरान गाजीपुर सिटी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को क्वाड केबल एवं कॉपर वायर के साथ गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत किया गया।
03 दिसम्बर, 2024 को अपराध आसूचना शाखा गोंडा एवं रेलवे सुरक्षा बल, बलरामपुर द्वारा शहजौरा, बलरामपुर स्थित एक भवन से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक टिकट दलाल को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 06 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications