Indian Railway: सप्ताह में दो दिन नहीं तीन दिन होगा आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस का संचलन
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा हेतु 14010/14009 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन सप्ताह में दो दिन के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन किया जायेगा । इसके अतिरिक्त 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस के गोरखपुर से आनन्द विहार टर्मिनस तक के समय में परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा ।
आनन्द विहार टर्मिनस से 13 मार्च,2024 से चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को तथा बापूधाम मोतिहारी से 14 मार्च,2023 से चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को सप्ताह में तीन दिन चलाई जायेगी ।

Indian Railway: राउरकेला व झारसुगुडा स्टेशनों पर बदला गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस का समय, देखें पूरी डिटेल
कामाख्या से 14 मार्च,2024 से चलने वाली 15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस कामाख्या से 05.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन परिवर्तित समयानुसार गोरखपुर से 02.55 बजे, बस्ती से 03.55 बजे, मनकापुर से 04.42 बजे, गोण्डा से 05.30 बजे, सीतापुर जं0 से 08.55 बजे, चन्दौसी से 14.30 बजे, मुरादाबाद से 15.35 बजे, हापुड़ से 17.10 बजे तथा गाजियाबाद से 18.17 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 18.50 बजे पहुंचेगी । इस गाड़ी के समय में कामाख्या से सीवान तक के समय में काई परिवर्तन नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications