गोंडा-बुढ़वल खंड के कचहरी करनैलगंज के बीच तीसरी लाइन निर्माण कार्य को लेकर आई नई अपडेट, होंगे यह फायदे
Indian Railway New Update: पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में गोंडा-बुढ़वल खंड (61.72 किमी.) पर तीसरी रेल लाइन निर्माण परियोजना के प्रथम चरण में गोंडा कचहरी-करनैलगंज खंड (23.65 किमी.) का 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के नई विद्युतकर्षण युक्त तीसरी रेल लाइन खण्ड के संरक्षा परीक्षण के दूसरे दिन 04 जुलाई,2024 को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल, प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियरनिर्माण ओ.पी. सिंह, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार तथा लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा0) राजीव कुमार समेत मंडल व निर्माण संगठन के अधिकारियों की उपस्थिति में मैजापुर-गोंडा कचहरी के मध्य निरीक्षण किया।

रेल संरक्षा आयुक्त ने वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली से मैजापुर-गोण्डा कचहरी रेल खण्ड के मध्य विद्युतीकरण सहित बनी तीसरी नई लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सक्सेना ने मैजापुर-गोण्डा कचहरी स्टेशनों के मध्य स्टेशन यार्ड पर पॉइंट एवं क्रॉसिंग, ब्लॉक सेक्शन मे अवस्थित कर्व की नपाई, समपार संख्या- 269 स्पेशल, ब्रिज संख्या 357 तथा मेजर ब्रिज संख्या-363 एवम् 359 का व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया तथा विद्युतीकृत रेल खण्ड की कार्य प्रणाली के अनुरुप समपारों की कार्यशीलता एवं संरक्षा को परखा।
इसके उपरांत, रेल संरक्षा आयुक्त ने गोण्डा कचहरी रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन एवं विद्युतीकृत रेल खण्ड के मानक के अनुरूप संरक्षा अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग, बैलास्ट, इलेक्ट्रोनिक इन्टरलॉकिंग, बैटरी रूम, रिले रूम आदि का संरक्षा निरीक्षण किया तथा ट्रेन परिचालन से संबन्धित रेलकर्मियों से संरक्षा संबंधी प्रश्न पूछकर संरक्षा कार्य कुशलता परखी ।
निरीक्षण के उपरान्त अधिकतम गति से तीसरी विद्युत लाइन पर स्पेशल ट्रेन स्पीड ट्रायल के दौरान सीआरएस स्पेशल 120 किमी प्रति घंटे की अनुमेय गति से गोण्डा कचहरी-करनैलगंज स्टेशनों के मध्य चलाई गई। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान गोण्डा कचहरी-करनैलगंज के मध्य किया गया गति परीक्षण सफल रहा।
गोंडा-बुढ़वल खंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण पर रू. 714.34 करोड़ की लागत आयेगी। इस तीसरी रेल लाइन का कार्य चार चरणों में पूरा किया जाना है। परियोजना के द्वितीय चरण में करनैलगंज-घाघरा घाट (21.77 किमी.), तृतीय चरण में घाघरा घाट-बुढ़वल (11.77 किमी.) तथा चतुर्थ चरण में गोंडा जं.-गोंडा कचहरी (4.88 किमी.) खंड का कार्य पूरा करने की योजना है। तीसरी लाइन निर्माण परियोजना उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच एवं बाराबंकी जनपदों में अवस्थित है।
इस परियोजना के अंतर्गत सरयू नदी पर 01 महत्वपूर्ण रेल पुल सहित 10 बड़े एवं 36 छोटे पुलों का कार्य सम्मिलित है। गोंडा कचहरी-करनैलगंज स्टेशनों के मध्य कुल 04 बड़े एवं 24 छोटे पुल तथा 02 आर.यू.बी. बनाये गये हैं। इस खंड पर गोंडा कचहरी, मैजापुर एवं करनैलगंज क्रासिंग तथा कठोला एवं कस्तूरी हाल्ट स्टेशन हैं, जिनके लिये अलग से नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया गया है।
गोंडा से बुढ़वल तक तीसरी लाइन बन जाने से यात्रा समय में कमी आयेगी तथा लाइन क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे इस रूट पर और अधिक ट्रेनों का संचलन हो सकेगा।
आम जनता से अपील की जाती है कि आज से इस रेलखण्ड को तीसरी लाइन युक्त एवं विद्युतीकृत समझें और नए विद्युतीकृत रेलवे ट्रैक तथा ओवर हेड लाइन से सुरक्षित दूरी बनाये रखें।
इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के मण्डलीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications