गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले दो बच्चे, आरपीएफ ने किया यह काम
Gorakhpur News: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
07 अगस्त, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, गाजीपुर सिटी एवं सतर्कता विभाग द्वारा रेलवे आरक्षण केन्द्र यूसुफपुर से रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को 06 अदद तत्काल आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया।

Indian Railway: आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का बदला मार्ग, देखें पूरी डिटेल
रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को प्लेेटफार्म संख्या-02 पर क्रमशः 08, 08 वर्ष के दो बच्चे लावारिस हालत में मिले। पूछताछ के उपरान्त दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल, सीवान को गाड़ी संख्या-02563 में 10 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन छपरा को सुपुर्द किया गया।
Indian Railway: छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन साप्ताहिक विशेष गाड़ी को लेकर आई नई अपडेट, देखें डिटेल
07 अगस्त, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, भटनी को प्लेेटफार्म संख्या-02 पर 10 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन छपरा को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications