Navratri 2024: 'जब धरती से बाहर निकला मां का मुखड़ा...,' लोगों ने बताया क्यों है आस्था?

Shardiya Navratri Golghar Kali Mandir News Gorakhpur: शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। मां दुर्गा में लोगों की अपार आस्था देखने को मिल रही है। मंदिरो में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी क्रम में सीएम सिटी गोरखपुर के गोलघर में स्थित मां काली का मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने मुख्य पुजारी विजय सैनी और यहां आए श्रद्धालुओं से बातचीत की।

Recommended Video

    गोलघर स्थित मां काली का मंदिर आस्था का है प्रमुख केंद्र

    यह है मान्यता
    मंदिर के मुख्य पुजारी विजय सैनी कहते हैं कि यहां मां स्वयं प्रकट हुई हैं। सैकड़ों वर्ष पूर्व यह स्थान घने जंगलों से आच्छादित था। पुर्दीलपुर गांव की यह कुल देवी थीं। लोगों की इनमे गहरी आस्था थी। इसी बीच एक दिन लोगों ने देखा कि मां का मुखड़ा धरती चीर कर बाहर निकला है। तभी से यहां विशेष पूजा अर्चना शुरू हो गई।

    golghar kali mandir

    बहुत सिद्ध मंदिर है
    मुख्य पुजारी विजय सैनी बताते हैं कि मां का यह मंदिर बहुत सिद्ध है। भक्तों की सभी मुरादे मां पूरी करती हैं।

    दूर दूर से आते हैं श्रद्धालु
    मुख्य पुजारी कहते हैं कि यहां सिर्फ गोरखपुर के लोग ही नहीं बल्कि महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर जैसे आस पास के जिलों के अलावा बिहार और नेपाल से भी श्रद्धालु आते हैं।

    नवरात्रि में होती है भारी भीड़
    मुख्य पुजारी बताते हैं कि वैसे तो यहां पूरे साल भक्तों का आना जाना लगा रहता है लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। इस समय श्रद्धालुओ की भारी भीड़ हैं।

    Gorakhpur News: गोरखपुर में सिपाही ने डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला, जानिए हथौड़ा लेकर क्यों पहुंचा मनबढ़?
    दोनों वक्त करता हूं मां के दर्शन
    गोलघर के रहने वाले राजेश कुमार मिश्र कहते है कि माता काली में मेरी गहरी आस्था है। मैं 25 वर्षो से अधिक समय से यहां आ रहा हूं। मैं प्रतिदिन दोनों वक्त यहां आता हूं और मां की आराधना करता हूं।

    तीस वर्षों से आ रहा हूं
    राजेंद्र नगर के रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव कहते हैं कि यह बहुत प्राचीन मंदिर है। यह सैकड़ों वर्ष पुराना है। पिछले तीस सालों से मैं यहां आ रहा हूं। मां में मेरी गहरी आस्था है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+