Gorakhpur News: DDU University की कुलपति ने ऑनलाइन योग शपथ के लिए लोगों से की अपील, ऐसे बनेगा वर्ल्ड रिकार्ड
Gorakhpur News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जापान तथा यूके के विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन योग शपथ पोर्टल का देखरेख भी किया जा रहा है। पोर्टल पर प्रति सेकंड 2500 से अधिक एसएमएस प्राप्त हो रहे हैं। गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को लक्ष्य बनाकर अब तक 16 लाख से अधिक लोगों ने ऑनलाइन योग शपथ लिया है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय इस मुहिम में अहम भूमिका निभा रहा है, गोरखपुर परिक्षेत्र से अब तक 1,23,000 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन शपथ लिया है।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि राजभवन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऑनलाइन योग शपथ के माध्यम से हम जल्द ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होंगे। गोरखपुर योग की नगरी है, यहां से कई महत्वपूर्ण योग विधाएं शुरू हुई हैं। गोरखपुर स्वास्थ्य को लेकर एक जागरूक शहर है।
पत्रकार वार्ता में कुलपति ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, पुरातन छात्रों तथा गोरखपुर परिक्षेत्र के नागरिकों से ऑनलाइन योग शपथ लेने का अपील किया और कहा कि गोरखपुर क्षेत्र में समाज के सभी वर्ग पत्रकार, अधिवक्ता गण, पुलिस विभाग तथा व्यापारी वर्ग भागीदारी करें। गोरखपुर परिक्षेत्र से ऑनलाइन योग शपत की रफ्तार तेज होनी चाहिए, जिससे जनता के सहयोग से आनलाइन योग शपथ में नंबर वन स्थान हासिल किया जा सके।
*सहयोगी संस्थाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय*
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र की संस्थाओं से सहयोग अपेक्षित है तथा कई सारी संस्थाएं सहयोग कर भी रही है। हम सहयोगी संस्थाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही ऑनलाइन योग शपथ कार्यक्रम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 10 विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications