Gorakhpur News DDU University: डिजिटल सशक्तिकरण के लिए किया गया यह खास प्रयास, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News DDU University: उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आज संवाद भवन में आयोजित स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने लाभार्थी विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय के छात्र टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी अपने अंदर इतनी कौशल क्षमता विकसित करें कि उनकी पूछ देश-विदेश के संस्थानों तक हो, जिससे विश्वविद्यालय की ख्याति अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। उन्होंने कहा कि डिजिटली सशक्त युवा मौजूदा दौर की जरुरत है। आज के दौर में सशक्त भारत की कल्पना डिजिटल सशक्तिकरण के बगैर नहीं की जा सकती. विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की यह दूरदर्शी योजना है.

विशिष्ट अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के माननीय कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देने के साथ-साथ सचेत भी किया. उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन व टैबलेट युवाओं की शक्ति है, इसे कमजोरी न बनने दें. इसका संयमित उपयोग आपके जीवन का मार्ग प्रशस्त करेगा. दुनिया की दौड़ में आगे ले जाएगा.
अध्ययन केंद्र के समन्वयक और इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने स्वागत वक्तव्य देते हुए बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सफलता की इबारत लिख रहे हैं. इस अध्ययन केंद्र के विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने स्मार्टफोन व टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी.आभार ज्ञापन बीएड समन्वयक डॉ.मीतू सिंह ने किया.
अध्ययन केंद्र को उत्तर प्रदेश शासन से 726 स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण हेतु प्राप्त हुआ था, जो आज के कार्यक्रम में सभी उपस्थित लाभार्थी विद्यार्थियों को प्रदान किया गया. इस अवसर पर डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. रंजनलता, डॉ.मनोज द्विवेदी,डॉ. रवीन्द्र सिंह, डॉ.सर्वेश शुक्ल, कन्हैया कुमार, प्रमथेश शर्मा, दीपक, यशवंत सिंह आदि उपस्थित रहे.












Click it and Unblock the Notifications