Gorakhpur News DDU University: 27 जून से 8 जुलाई तक होंगी प्रवेश परीक्षाएं, सुरक्षा के लिए हुई यह खास पहल

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में स्नातक एवं परास्नातक सत्र 2024-25 की प्रवेश परीक्षायें विश्वविद्यालय परिसर स्थित केन्द्रों पर दिनांक 27 जून से 8 जुलाई तक दो पालियों में होना सुनिश्चित है। प्रथम पाली प्रातः 09.00 बजे से 11.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03.00 बजे से 05.00 बजे तक है।

ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु विश्विद्यालय परिसर स्थित समस्त केन्द्रों पर परीक्षा प्रारम्भ होने से 1 घण्टा पूर्व तथा परीक्षा समाप्ति तक पर्याप्त पुलिस बल तैनाती करने के लिए एसपी सिटी को पत्र लिखकर सम्बन्धित अधिकारी को आदेशित करने का निवेदन किया है।

ddu

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां चल रही हैं। सुचिता पूर्ण परीक्षा हो इसके लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय कर्मचारी भी इसे लेकर पूरी तरह जागरुक हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। आने वाले परीक्षार्थियों से भी यह अपील है कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से दें। किसी भी तरह की कोई गलती माफ नहीं की जाएगी।

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर महेंन्द्र कुमार ने कहा कि प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। हम सभी इसके लिए तैयार हैं।परीक्षार्थियों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+