Gorakhpur News: DDU University ने BPSC और TGT में सफल अभ्यर्थियों के लिए किया यह काम

Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के चार विद्यार्थियों का चयन बीपीएससी-टीजीटी ( बिहार लोक सेवा आयोग -प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) परीक्षा में हुआ है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल ने आज विभाग में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रोफेसर शुक्ल ने चयनित छात्रों शुभम मणि त्रिपाठी, हसीरुद्दीन, रुचिता महापात्रा और आकांक्षा पांडेय को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उपस्थित विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व बीपीएससी-टीआरई 3.0 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) जूनियर परिणाम घोषित हुए थे, जिसमें अंग्रेजी विभाग के नौ विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। अब टीआरई 3.0 टीजीटी परीक्षा में चार विद्यार्थियों का चयन विभाग के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

ddu

प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल ने इस अवसर पर कहा, यह विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और हम सबके के द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का फल है। यह उनके जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है, और मुझे विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में ऊँचाइयों तक पहुँचेंगे।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने भी अपने संदेश में चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनके समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम है।
कार्यक्रम का समापन उत्सवपूर्ण माहौल में हुआ, जहाँ सभी उपस्थित लोगों ने चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर शोधार्थी नितेश सिंह , जेहरा,ऋचा , हर्षिता , रोहिणी , सुनील , जगदंबा, नंदिनी , श्रेया , विशाखा, सुरभि,मुक्तेश , जाग्रति, अंकित, आयुषी , सूरज , मृणाल मंजरी, अंबिका , श्रुति, स्मृति, गुंजन , दीपक , खुशबू, विकाश,राजेश , प्राची आदि उपस्थित रहे .

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+